स्थानीय अभिसूचना इकाई प्रयागराज के संजय सिंह ने करोना पर पाई विजय

(विनय मिश्रा) (प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार) माघ मेला 2020-21 में तत्परता से ड्यूटी निभाने वाले स्थानीय अभिसूचना इकाई के संजय सिंह पिछले 6 अप्रैल 2021 को बुखार आने के कारण पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन में दिखाया गया। पुलिस अस्पताल के चिकित्सक द्वारा एसआरएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां पर एसआरएन हॉस्पिटल के चिकित्सक द्वारा जांच कोविड-19 कराने हेतु एडवाइज किया गया। जिस के क्रम में दिनांक 7 अप्रैल 2021 को जांच कराने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव आने के बाद क्वार्टरटिन हो गये। आज दिनांक 20 अप्रैल 2021 को पुलिस चिकित्सालय के चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर ड्यूटी हेतु उपयुक्त पाया गया। इसके बाद कोरोना से जीतकर आज पुनः ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंच गए । जिसकी सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई प्रयागराज को दी गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा श्री संजय सिंह को अल्प अवधि में करोना पर विजय पाने हेतु बधाई दी जा रही है।


