भावी टेक्नोक्रेट्स करेंगे एयरो मॉडल का प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आविष्कार 2020 का आगाज 31 अक्टूबर को होगा।
एमएनएनआईटी में 31 अक्टूबर से आविष्कार 2020 का आगाज
खास बात यह है कि चार दिनों तक चलने वाले आविष्कार का आगाज इस बार ऑनलाइन होगा। जिसमें स्टूडेंट्स एयरो मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।
विकास, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख व रक्षा मंत्रालय के सलाहकार डॉ. वीके अश्त्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन तीन नवम्बर को होगा। चार दिन में 50 तरह के इवेंट में सभी ब्राच के भावी टेक्नोक्रेट हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम में मंत्रालय के सेक्रेटरी अनिल स्वरूप, माइक्रोसॉफ्ट एशिया के अध्यक्ष अहमद मजहरी के अलावा महाराष्ट्र के समाजसेवी प्रकाश आते बतौर वक्ता शामिल होंगे। छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेज कलाकार बद्री चौहान और सती श्रेय भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. वीआर कोमा ने बताया कि लगभग सारी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी करेंगे।




