Latest

ग्रामीण विकास मंत्रालय का सदस्य बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

पार्टी की जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास तुलसीदास राणा

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता तुलसीदास राणा को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का सदस्य मनोनीत किया गया है जिस पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनको बधाई दी जा रही है साथ ही शीर्ष नेतृत्व का भी लोगों द्वारा आभार व्यक्त किया जा रहा है ।इस दौरान तुलसीदास राणा ने पार्टी के प्रदेश एवं देश के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कामों की गुणवत्ता एवं उसकी मानिटरिंग की देखभाल की जाएगी। ताकि सरकार की मंशा पूरी हो सके। भारतीय जनता पार्टी के इंद्र भूषण मिश्रा, राम नवल सिंह पटेल, बलराम द्विवेदी , रामकृष्ण केसरी ,बबुआन द्विवेदी, संजय सिंह पटेल, रामेश्वर पटेल, शुभम मिश्रा, अभय सिंह ,ओंकारनाथ पटेल, बाबू मुन्ना सिंह, शैलेश पांडे , सुधाकर द्विवेदी ,राजेश शुक्ला, प्रकाश चंद्र शुक्ला प्रचंड , रमाकांत विश्वकर्मा , आरती कोल, रामबाबू केसरी ,जगदीश केसरी , ओपी केसरी, संतलाल केसरी, महेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सोनी, राजेश कुमार सिंह , सौरभ सोनी , सुखलाल विश्वकर्मा , अनिल मिश्रा ,कृष्ण मुरारी द्विवेदी शशि, सच्चिदानंद त्रिपाठी ,राजेश्वरी प्रसाद तिवारी ,अजीत प्रताप सिंह ,घनश्याम स्वर्णकार ,सचिन केसरी ,मुकेश पांडे ,अनूप मिश्रा, सुशील शुक्ला सहित तमाम अन्य लोगों ने भी तुलसीदास राणा को ग्रामीण विकास मंत्रालय का सदस्य बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button