Latest
युवा वर्ग को सुभाष चंद बोस से सीख लेनी चाहिए- महंत नरेंद्र गिरी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साधु संतों ने भी नमन किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने उन्हें नमन करते हुऐ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। देश की आजादी में उनके योगदान को याद करते हुए महंत नरेंद्र गिरी ने देश की युवा पीढ़ी से अपील की है कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़े। महंत नरेंद्र गिरी ने युवाओं से कहा है कि देश की रक्षा और स्वाभिमान के लिए युवा पीढ़ी कुछ ऐसा करें कि लोग उसे याद रखें। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का भी स्वागत किया है।


