Latest

भारतगंज नगर पंचायत के ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा सड़क निर्माण रोकने के लिए भारतगंज नगर पंचायत ऑफिस पहुंचकर दबंगों ने ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह ने माण्डा थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है बतादें की भारतगंज नगर पंचायत के ईओ स्वतंत्रत प्रताप सिंह ने माण्डा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा जिलाधिकारी प्रयागराज अपर जिलाधिकारी नगर एसपी यमुनापार उप जिलाधिकारी मेजा को शिकायत पत्र लिखकर भेजा है बतादें की भारतगंज कस्बे के वार्ड नंबर छः मंगलवारी बाजार में सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

इस दौरान मोहल्ले के लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है सोमवार की दोपहर ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह के ऑफिस में पहुंचकर कुछ दबंगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है ईओ स्वतंत्रत प्रताप सिंह ने दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Back to top button