Latest

एक सप्ताह तक का मिल रहा वेटिंग टिकट, मुंबई व कोलकाता की ट्रेनों में भीड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में हुए लाकडाउन और त्योहार पर घर आए लोग अब काम पर लौट रहे हैं। ट्रेनों में लौटने वालों की भीड़ बढऩे लगी है। नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ है।

इस बार नई दिल्ली की तुलना में मुंबई और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर क्लास में वेटिंग अधिक है। एसी थ्री में भी एक सप्ताह तक के लिए वेटिंग टिकट मिल रहे हैं।

दो माह से प्रयागराज और नोएडा के बीच चलने वाली बसों में भी भीड़ कम हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन के समय नई दिल्ली से आए कामगार दशहरा पर कम आए। जबकि मुंबई और कोलकाता से लॉकडाउन के समय आए कामगार अभी भी ट्रेनों से लौट रहे हैं।

सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विसेन ने बताया कि यात्रियों के बढऩे पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button