Latest

जीवन ज्योति हॉस्पिटल ने मनाया 73वां गणतन्त्र दिवस

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 73वां गणतन्त्र दिवस बुधवार को मनाया गया। कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस अवसर पर डॉ० वन्दना बंसल निदेशक जीवन ज्योति हॉस्पिटल व प्रसिद्ध आई०वी०एफ० विशेषज्ञ व डॉ० अर्पित बंसल एडवान्स्ड लैप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन ने कई वरिष्ठ चिकित्सक जैसे कि डॉ० आलोक खरे‚ डॉ० अजय गोपाल‚ डॉ० आर०के० शर्मा‚ डॉ विशाल श्रीवास्तव‚ आदि की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान भी हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक व कर्मचारियों ने इस मौके पर प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन व संस्थापक जीवन ज्योति हॉस्पिटल स्व० डॉ० ए०के० बंसल को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। देश के प्रति अपने कर्तव्य को दोहराते हुए डॉ० वन्दना बंसल ने कहा कि मरीजों को अच्छी सेवाएं देना भी एक सच्ची देशभक्ति है। जिस तरह से देश का संविधान है उसी तरह हर संस्थान व परिवार का अपना संविधान होता है यह एक तरह का सिस्टम है जो संसाधन या परिवार को सुचारु रूप से चलाता है। बहुत ज़रूरी है कि हम इस सिस्टम का अनुसरण करें। क्यूंकि तभी एक संस्थान उन्नति करता है व उसके साथ हम उन्नति करते हैं। कई बार इन सिस्टम का पालन करना कठिन लगता है लेकिन पालन करने से यही सिस्टम हमको आगे आने वाले समय में सकारात्मक रिजल्ट्स देते हैं बड़े संस्थान बिना सही सिस्टम के काम नहीं कर सकते हैं। हमारे देश में तरक्की की अपार संभावनाएं हैं। हमारी जनसंख्या व हमारे युवा हमारी ताकत है। पर बिना एक सिस्टम के हम इन साधन का उपयोग करके एक आर्थिक शक्ति के रूप में नहीं उभर सकते हैं। डॉ अलोक खरे ने कहा कि देश के साथ-साथ एक संविधान हमारे दिल में भी रहता है जो हमको अच्छे बुरे कार्य की समझ देता है। हमारे इस दिल रुपी संविधान से सदा हमको अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिले यही सच्ची देशभक्ति है। हम एक दुसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करें सदैव अच्छे कार्य के लिए प्रेरित हों व अपना काम पूरी लगन व श्रद्धा से करें। डॉ अजय गोपाल ने कहा देश की तरक्की के लिए बहुत ही जरूरी है की हम अपना काम बहुत ही लगन से करें। क्यूंकि जब हम उन्नति करेंगे तब देश उन्नति करेगा बहुत ही जरूरी है कि हम एक नियमित दिनचर्या का पालन करें व खान पान पर भी ध्यान दें एक स्वस्थ व्यक्ति ही देश के निर्माण में भागीदारी कर सकता है, इसके लिए हम अपने पुरातन नियम जैसे आहार विचार व नियम का पालन कर सकते हैं। डॉ विशाल श्रीवास्तव ने कहा हर व्यक्ति को भारत जैसे महान देश में पैदा होने के लिए गर्व होना चाहिए। आज के दिन हर व्यक्ति प्रण ले की वह समाज में किसी भी गलत बात का विरोध करेगा क्यूंकि जब हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे तभी सही मायने में एक गणतंत्र राज्य कहलायेंगे।

Related Articles

Back to top button