Latest

अगर हमने कोरोना को हरा दिया तो हर दिन होगी हमारी ईद


प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) । हमे सतर्क रहना है हमे हरगिज़ क़ानून का उलंघन नहीं करना है अगर हमने कोरोना को हरा दिया तो हमारे लिए हर एक दिन ईद होगी।
घरों में रहकर पढ़े ईद की नमाज़।शिया व सुन्नी समुदाय के ओलमाओं ने माहे रमज़ान के तीस रोज़े मुकम्मल होने पर बारगाहे रब्बुल इज़्ज़त मे शुक्र का सजदा करते हुए क़ोमो मिल्लत से अपील की। कहा जैसे माहे रमज़ान को घरों में रहकर पाँचों वक़्त की नमाज़ तिलावत तरावीह और शबे क़द्र के आमाल पर मस्जिदों को विरान रख कर घरों में रहे ऐसे ही ईद के रोज़ भी अपने अपने घरों में रहें वहीं नमाज़ अदा करें सादगी से ईद मनाएँ।शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के किताब अली ,सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी,अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के महासचिव मिर्ज़ा अज़ादार हुसैन,मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार के मोतावल्ली शाहरुख क़ाज़ी,बड़ी करबला चकिया के मोतावल्ली असग़र अब्बास,शेरु भाई ,मस्जिद दायरा शाह अजमल के सज्जादा नशीन ज़र्रार फाखरी,मस्जिद ए नूर के आग़ा अली क़ासिम,मस्जिद ए बीबी खदीजा करैली के हसन आमिर,मस्जिद इमाम रज़ा के हसन नक़वी,अन्जुमन नक़विया के रौनक़ सफीपुरी,मस्जिद ए मोहम्मदी के इतरत नक़वी,बैतुस्सलात के हसन आबिस,मदरसा अनवारुल ऊलूम के मौलाना जव्वाद हैदर जूदी,शिया जामा मस्जिद चक के पेश इमाम मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी,शाह वसी उल्ला के पेश इमाम अहमद मकीन व तमाम छोटी बड़ी सैकड़ो मस्जिदों में ओलमाओं ने सभी से अपने अपने घरों में रहने और ईद की नमाज़ अदा करने के साथ सड़कों पर भीड़ के रुप में न निकलने की ताकीद की है।

Related Articles

Back to top button