Latest

केन्द्र सरकार का अधिवक्ता पैनल जारी तीन साल के लिए हाईकोर्ट में 24 समेत 243 की नियुक्ति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट, केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) और सशस्त्र बल अधिकरण में केन्द्र सरकार का अधिवक्ता पैनल जारी किया गया है।

पिछले सभी आदेशों को प्रतिस्थापित करते हुए यह नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए की गयी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने यह पैनल जारी किया है।

पैनल अधिवक्ताओं में भी कुछ बदलाव किये गए हैं। सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल एलपी तिवारी को हटाकर चक्रपाणि वात्स्यायन को कैट का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 243 केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं की अगले तीन साल के लिए नियुक्ति की गयी है। इसी प्रकार इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सीनियर पैनल सहित कुल 98 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण इलाहाबाद में 17 सीनियर पैनल अधिवक्ताओं सहित कुल 74 अधिवक्ताओं, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ में प्रज्ञामति गुप्ता इंचार्ज व 51 अधिवक्ताओं एवं सशस्त्र बल अधिकरण लखनऊ में डॉ. शैलेंद्र शर्मा अटल, इंचार्ज व 45 अधिवक्ता पैनल घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button