शगुन पैलेस और चबुतरी मैजिकल स्टार सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शगुन पैलेस और चबुतरी मैजिकल स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही आठवीं स्वर्गीय हाजी एखलाक खां एवं बदरुद्दीन खां टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
एसए ग्रुप के तत्वावधान में एमआईसी मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में शगुन पैलेस ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन (इमरान खान 66, फैज 34, हेलाल 29, देवेंद्र 2/40) बनाये। जवाब में प्रयाग पेंट की टीम 10 ओवर में 119 रन (संजय शर्मा 47, रॉकी खान 27, अज्जू व हिमांशु दो-दो विकेट) पर सिमट गई।
दूसरे मैच में कुंबियाना वॉरियर्स ने 10 ओवर में 96 रन (मो. अरबाज 31, उदय प्रताप सिंह 21, सुंदरम 4/34, सकलैन 2/18) बनाये। जवाब में चबुतरी मैजिकल स्टार ने 8.5 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन (जितेंद्र मौर्य 52 नाबाद, सकलैन 18 नाबाद, सावेज अली खान 2/43) बना लिये। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज के प्रबंधक फरहान उल्ला ने किया। आयोजन सचिव वार्ड नंबर 48 के पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में एमआईसी के प्रधानाचार्य अब्दुल हकीम, उप प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, शहाबृद्दीन, डॉ. जुबैर, शाहिद कमाल खान, अकील अब्बास रिजवी, कुतुबृद्दीन और एहतेशाम मौजूद रहे।




