रेलवे की ओर से रामबाग क्रॉसिंग को बंद करने के लिए दीवार खड़ी करने पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा विरोध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रामबाग रेलवे स्टेशन के पास लाउदर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बन गया है। अब रेलवे की ओर से इस क्रॉसिंग को बंद करने के लिए दीवार बनाई जा रही है। इसके लिए 12 जनवरी को गड्ढे खोदकर काम भी शुरू कर दिया गया। वहीं, राजनीतिक दल व समाजिक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना कि क्रॉसिंग बंद करने से राहगीरों को तीन किलोमीटर घूमकर निकलना पड़ेगा।
विकासशील हेला समाज सेवा समिति की ओर से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में जिलाधिकारी को पत्र भेज कर क्रॉसिंग बंद नहीं करने की मांग उठाई। प्रेम हेला व केशव प्रसाद का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए करीब तीन किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा। जबकि अभी महज 200 मीटर ही चलना पड़ता है। पत्र भेजने वालों में सुरेश कुमार, ननक चंद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, सागर हेला आदि उपस्थित थे।


