सीएचएसएल की स्थगित परीक्षा 4 से 12 अगस्त तक होगी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2020 परीक्षा 4 से 12 अगस्त तक होगी।
यह परीक्षा 12 से 26 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से होनी थी। लेकिन कर्मचारी चयन आयोग ने 12 से 19 अप्रैल तक परीक्षा कराने के बाद संक्रमण बढ़ने पर 20 से 26 अप्रैल तक का पेपर स्थगित कर दिया था।
अब स्थगित अभ्यर्थियों का पेपर 4 से 12 अगस्त तक होगा। मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि 12 से 19 अप्रैल तक जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, उन्हें दोबारा अवसर नहीं मिलेगा चाहें वो परीक्षा में सम्मिलित हुए हों या नहीं।
मध्य क्षेत्र में इस परीक्षा के लिए कुल 9,11,255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3,79,663 अभ्यर्थियों का पेपर 12 से 19 अप्रैल तक हो चुका है।
शेष 5,31,592 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा एक घंटे की होगी। एक दिन में तीन शिफ्ट (सुबह 9 से 10, दोपहर 12 से 1 और शाम 3 से 4 बजे तक) रखी गई है।
अभ्यर्थियों की सूचना वेबसाइट www.ssc-cr.org पर उपलब्ध है। परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।


