माण्डा भरारी हत्याकांड का खुलासा: पोता निकला दादा का हत्यारा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा क्षेत्र के भरारी द्वितीय में बीते 9 सितम्बर की मध्यरात्रि शोभनाथ यादव नामक बुजुर्ग की पत्थर की चकरी से सिर कुचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमे हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा और जेल भेज दिया।
माण्डा थाना क्षेत्र के भरारी द्वितीय निवासी शोभनाथ यादव की बीते 9 सितम्बर की मध्यरात्रि पत्थर की चकरी से सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में मृतक के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पुलिस गहराई से जांच कर रही थी। वहीं गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुखबिरी की खास सूचना पर माण्डा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने दलबल समेत अभियुक्त नीरज यादव पुत्र रविशंकर यादव को घर भरारी से घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे दादा मृतक शोभनाथ ने 8 सितम्बर को यूरिया खाद लेने के लिए पैसा दिए थे ,जिसे लाना भूल गया तो मुझे गाली-गलौझ व मारने लगे। इस दौरान कोर्ध में आकर मैंने दादा को धक्का देकर चारपाई पर गिरा दिया और पत्थर की रखी चकरी से प्रहार कर दिया,जिससे उनकी मौत हो गयी।
वहीं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया।
इस गिरफ्तारी में उक्त निरीक्षक के साथ एसएसआई संजय भारद्वाज,हरेराम,केहरी सिंह,भानु प्रताप, किरण आदि पुलिसकर्मी रहे।




