वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भव्य आरती उतारी घाट की सीढियों को दियों से सजाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज बलुआघाट बारादरी पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी देव दीपावली का पर्व धूम धाम से kovid 19 के गाईड लाइन का पालन करते हुए मनाया गया I
इस अवसर पर कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पांडेय के देख रेख में सूर्यास्त होते ही माँ यमुना मैया की बहु पात्रों से वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भव्य आरती उतारी गई और घाट की सीढियों को दियों से सजाया गया I
नाव से यमुना की जलधारा में दीपदान भी किया गया I इस अवसर पर शशांक शेखर पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा पाण्डेय, गोपाल कृष्ण पाण्डेय, सनि अग्रहरि, कृश अग्रहरि, कृपा शंकर कुशवाहा, त्रिवेणी शंकर वर्मा, प्रवीण केसरवानी, शिव नाथ केसरवानी, अनिल कुमार त्रिपाठी,राम नरेश शर्मा, गोपाल आर. के. सेन, दया राम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे I




