फिरोज गांधी की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेसजनों ने फिरोज गांधी को याद किया
( अनंत पांडेय )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता सेनानी तथा प्रखर सांसद फिरोज गांधी को उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।आज प्रातः 10 बजे मंमफोर्ड गंज स्थित पारसी कब्रिस्तान में कांग्रेसजनों ने एक समारोह में अपने प्रिय नेता की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश निर्माण में उनके योगदान को याद किया । राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने फिरोज गांधी को अनूठा देशभक्त , प्रख्यात राष्ट्रनेता तथा महान क्रांतिकारी बताया । कहा कि वे एक दृषटा व आत्म स्वाभिमानी राजनेता थे । वार्ष्णेय ने प्रदेश सरकार पर कब्रिस्तान के रखरखाव को लेकर उदासीन रवैये की निंदा की । कहा कि इस बावत नगर आयुक्त को भी पत्र प्रेषित कर साफ सफाई की मांग की थी । उन्होंने कब्रिस्तान की दुर्दशा पर दुख जाहिर किया । कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को भी पत्र द्वारा अवगत कराया है । इरशाद उल्ला ने कहा कि उनकी ओजस्वी सांसद के रूप में पहचान थी ।अध्यक्षता व संचालन लाल बाबू साहू ने किया। श्याम सुंदर शर्मा, परवेज़ सिद्दीकी ,अभिषेक शुक्ला,आफताब अहमद, अजय श्रीवास्तव बृज लाल, अंकित शर्मा, केशव पासी, निरंजन शुक्ला, शकील अहमद आदि मौजूद थे ।



