छह दिसम्बरः पल पल की खबर, चप्पे चप्पे पर नजर

पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिस फोर्स ने किया शहर में फ्लैग मार्च
( अनुराग शुक्ला )मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। छह दिसम्बर को लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी चाक चौबंद है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। करीब 143 पाइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 2100 पुलिसकर्मियों और पैरामिलट्री जवानों के हवाले शहर को कर दिया गया है। शहर को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई है। छह दिसम्बर को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। घनी आबादी में पुलिस की विशेष नजर है। अधिकारियों का कहना है कि शहर का माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पांच और छह दिसंबर से लेकर करीब 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के हाथों में कमान है। चार एएसपी, 10 सीओ, 40 इंस्पेक्टर एसएचओ, 230 दरोगा, 1000 सिपाही, 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था सौंपी दी गई है। खुफिया एजेंसियांे और ड्रोन कैमरे से भी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। आलाधिकारी पलपल की खबर ले रहे हैं और सुरक्षा बलों की चप्पे चप्पे पर नजर है। आसमान से भी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। संकरी गलियों और छतों पर होने वाली किसी भी हरकत का पता पुलिस बल को तत्काल चल जाएगा। रविवार को आईजी नचिकेता झा ने पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर बेहतर सुरक्षा, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी, एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। शहर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। वहीं जनपद की सीमाओं पर भी संघन चैकिंग अभियान चल रहा है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढा दी गई है। प्रदेश की सीमा में प्रवेश से पूर्व सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। बार्डर पर हरियाणा के मेवात एवं राजस्थान के नोनेरा बार्डर पर स्थित है। जहां चौकी पुलिस के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद का कहना है कि बार्डर पर 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है। किसी भी असामाजिक तत्व को प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
एरिया को चार सुपर जोन में बाटा
एरिया को चार सुपर जोन में बांटते हुए जोन और सेक्टर मंें विभाजित किया गया है। 145 वाइंट पर डयूटी है। चैकिंग प्वाइंट से चैकिंग पाइंट के बीच गस्त पार्टी तैनाता है। क्यूआरटी भी तैनात है। ड्यूटियां प्रभावी कर दी गई हैं, लगातार ब्रीफ किया जा रहा है। गाडियों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वस्तु दिख रही है तत्काल चैक किया जा रहा है। जनता को परेशानी न हो, इस लिए चलने दे रहे हैं। छह दिसम्बर से नो टेªफिक जोन घोषित कर दिया जाएगा। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, वहां अस्थाई सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। लगातार ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मोबाइल पार्टियों को अपने कैमरे दिलाए गए हैं, जैसी भी परिस्थिति हो रिकार्डिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने लोनों के खिलाफ अब तक चार मुकदमा लिखे जा चुके हैं।




