कोरोना: रिकार्ड 31 मामले मिलने से हड़कंप

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना संक्रमण अब रफ्तार पकडऩे लगा है। शुक्रवार को रिकार्ड 31 नये मामले सामने आए। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मामलों के सामने आने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
सिविल लाइंस स्थित एक निजी बैंक के 14 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई। साथ ही बाई का बाग स्थित पुलिस चौकी के दो जवान भी कोरोना संक्रमित मिले।
मुट्ठीगंज के एक ही परिवार के तीन लोग समेत मम्फोर्डगंज, लीडर रोड, शिवकुटी, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग सिविल लाइंस में दो-दो नए मरीज मिले। महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर जनपद के लोगों में दहशत का माहौल है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बैंक को सील कर पिछले दस दिनों के दौरान बैंक कर्मचारियों के सम्पर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
इनसेट…
जिला अदालत 6 जुलाई तक बंद
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद जिला न्यायालय खोले जाने को लेकर संशय बरकरार है। पहले इसे तीन जुलाई को खोला जाना था, मगर अब छह जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि न्यायालय प्रशासन की ओर से अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हॉटस्पाट दायरे में आने के बाद गत 12 जून को जिला न्यायालय बंद कर दिया गया था। इसे तीन जुलाई को खोला जाना था।




