Latest

किन्नरों के प्रति नजरिए को बदलने की दरकार: लक्ष्मी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज कुम्भ-2019 में अपनी अलग पहचान बनाने वाली किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी रविवार को द कपिल शर्मा शो में नजर आईं।

 

कपिल शर्मा शो में नजर आईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर

इस दौरान उन्होंने किन्नरों के प्रति नजरिए को बदलने की बात कही। साथ ही अपील की कि किन्नरों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना रखें। इस शो में अभिनेता अक्षय कुमार व अभिनेत्री कियारा अपनी फिल्म लक्ष्मी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान लक्ष्मी ने बताया कि प्रयागराज में कुम्भ मेला के दौरान उन्होंने किन्नर अखाड़े को सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ जोड़ा। जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि से मिलकर लक्ष्मी ने किन्नरों को धार्मिक क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए काम किया। प्रयागराज कुंभ मेले के बाद उन्होंने किन्नरों को आपस में जोडऩे का काम किया। किन्नरों से भेदभाव को खत्म करने के लिए प्रयागराज में अखाड़े की एक शाखा डाली। हरिद्वार कुम्भ में भी किन्नरों के प्रतिनिधित्व के लिए काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button