चन्दन सिंह के निर्देशन में वाटर फिल्म एंटरटेनमेंट ने वाराणसी में दो फिल्मों का ग्रांड मुहूर्त किया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के लिए उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा फिल्म फ्रेंडली प्रदेश साबित हो रहा है इसी को देखते हुए वाटर फिल्म एंटरटेनमेंट के निर्माता विपुल द्विवेदी ने अपने बैनर तले दो भोजपुरी फिल्मों का एक साथ निर्माण करने के लिए निर्णय लिया।
सिंगर एक्टर विश्वजीत विशु, निशा दूबे, सनी सिंह की तिकड़ी का दिखेगा कमाल
पहली फिल्म किशन कन्हैया एवं दूसरी फिल्म ई प्यार काहे होला बनारस के गीता वाटिका में एक साथ ग्रांड मुहूर्त किया गया। इन दोनों का निर्देशन एवं संगीत दबंग डायरेक्टर चंदन सिंह कर रहे हैं । इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका में विश्वजीत विशु, निशा दुबे, सनी सिंह, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, सुबोध सेठ, आशी तिवारी, एवं अन्य कलाकारों का चयन किया गया । इन फिल्मों के लेखक अनिल विश्वकर्मा एवं सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी है तथा अन्य टेक्नीशियन की बात करें । तो गीतकार आजाद सिंह राजेश मिश्रा, सुमित सिंह चंद्रवंशी, विनय निर्मल, नृत्य महेश आचार्या, एक्शन दिलीप यादव, कला रविंद्र नाथ गुप्ता, निर्माण नियंत्रण हीरालाल (वीरू), पी.आर.ओ.- रामचन्द्र यादव व हिमांशु यादव, पब्लिसिटी डिजाइनर सागर सिंहा हैं। इस फिल्म की मेकिंग की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बहुत ही जल्द वाराणसी में शूटिंग फ्लोर पर जाने वाली है।




