Latest

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का दिल्ली में प्राइवेट अस्पताल में निधन

( अनुराग शुक्ला )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्याम समूह की कंपनियों के संस्थापक और सीएमडी श्यामा चरण गुप्ता उन्होंने 16 वें लोकसभा चुनाव में प्रयागराज के भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। 1984 में उन्होंने बांदा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना पहला चुनाव हारे , लेकिन कांग्रेस के भीसन देव दुबे से हार गए, जिन्होंने 1,42,085 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की।

 

श्याम ग्रुप से प्रत्यक्ष और अप्रत्क्ष रूप से लाखो लोगो को रोज़गार दिए

 

हालांकि, उनके लिए यह नुकसान न के बराबर था, क्योंकि वे 1989 में इलाहाबाद के मेयर बन गए थे। 1991 में उन्होंने भाजपा के दावेदार के रूप में इलाहाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। उनका राजनीतिक करियर एक दशक से अधिक समय तक निष्क्रिय रहा जिसके बाद उन्होंने 2004 के चुनाव में बांदा सीट से सपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीता। वे फूलपुर से आगामी चुनाव हार गए। हालांकि, उन्होंने 2014 के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में एक सफल अभियान चलाया और इलाहाबाद के सांसद बने। पूर्व सांसद के मिडिया प्रभारी रहे रजनीकान्त श्रीवास्तव ने बताया की आपका जन्म ऊंचडीह ग्राम जिला चित्रकूट में स्व.तीरथ प्रसाद गुप्ता स्व.श्रीमती तिजिया देवी के घर १९४५ में हुवा था अपने पीछे पत्नी जमनोत्री गुप्ता पुत्र विदुप अग्रहरी , विभव अग्रहरी , पुत्री वेणु एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है साथ ही रजनीकान्त ने बताया की आज प्रयाग से रोजगार देने वाला हम सबके बीच से चला गया सन 1973 मे श्याम ग्रुप आप कंपनी की स्थापना की जो बीड़ी निर्माण में शामिल थी आगे चलकर इसdh हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट सेक्टर में हिस्सेदारी थी।श्याम ग्रुप से प्रत्यक्ष और अप्रत्क्ष रूप से लाखो लोगो को रोज़गार दिए थे गुप्त जी एक दूरदृष्टि वाले व्यक्तित्व के धनि थे वो एकलौते ऐसे व्यक्ति थे प्रयागराज में जो समाज के हर क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा चुके थे चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राजनैतिक जीवन में भी सडक से सदन तक सफ़र सेवा करते करते दो बार लोकसभा के सदस्य रहे जब प्रयागराज के मेयर रहे तो पहली बार सरस्वती घाट का सौन्दारिय्करण करवाया ऐसी ना जाने कितनी उपलब्धिया श्यामा चरण जी के साथ रही है निश्चित रूप से आज प्रयागराज , चित्रकूट ,बांदा के आर्थिक विकास पुरुस का अंत होगया देर रात पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का दिल्ली में प्राइवेट अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button