रवि चोपड़ा ने जीती ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला शतरंज संघ प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 11 जुलाई 2021 को कराया गया जिसमें जिले के रवि चोपड़ा ने अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर सर्वाधिक अंक स्कोर कर अपनी बढ़त को लेकर चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली । अण्डर-19 आयु वर्ग में संचिता यादव 4 अंक (केन्द्रीय विद्यालय आई आई टी झलवा) ने सर्वाधिक अंक बना कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । अण्डर-14 आयु वर्ग में चित्रान्श कान्त ने अपने सर्वाधिक 5 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । अण्डर- 9 आयु वर्ग में रिद्धिशा खेल गाँव पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक 2.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया ।टूर्नामेंट की सीनियर महिला पुरस्कार रुकैया सिद्धीकी को ससम्मान दिया गया । जिला शतरंज संघ प्रयागराज के सचिव एन डी सिंह ने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट कराने से बच्चों की नई प्रतिभाओं की खोज करने में काफी सहायता मिलेगी । टूर्नामेंट की विशेषता यह रही कि इसमें शामिल छोटे-छोटे बच्चों बालक और बालिकाओं ने अपने से काफी सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों को काफी कड़ी टक्कर देने के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया । प्रयागराज जिले के लगभग सभी नामी गिरामी शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लेकर छोटे छोटे बच्चों को टूर्नामेंट के बहाने कुछ सीखने का मौका दिया । जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला । शतरंज टूर्नामेंट का निम्न परिणाम इस प्रकार है:- *सीनियर वर्ग* पहला- रवि चोपड़ा(6.5)अंक,दूसरा-सौरभ सिंह (5.5) अंक,तीसरा -स्पर्श यादव (5.5)अंक,चौथा -राजेश पाठक (5)अंक,पांचवा- अनमोल (5)अंक , छठा – नितिन केसरवानी (5)अंक,सातवाँ-सुनील कुमार गुप्ता (4.5)अंक, आठवाँ-मनीष कपूर (4.5)अंक,नवा-एन डी सिंह-(4)अंक,दसवाँ- राजीव सिंह (4)अंक । *अण्डर-19 आयु* पहला- संचिता यादव (4)अंक, दूसरा- मोहम्मद इब्राहीम सिद्धीकी (4)अंक, तीसरा- शान तिवारी (3) अंक, चौथा-मोहम्मद शहजेब सिद्धीकी (3)अंक,पाचवाँ-उज्जवल शुक्ला (3) अंक । *अण्डर-14 आयु वर्ग* पहला- चित्रान्श कान्त (4)अंक,दूसरा – अथर्व पाठक टैगोर पब्लिक स्कूल (4)अंक, तीसरा- आरोही यादव (4)अंक, चौथा-प्रिया यादव बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी (3.5), पांचवा- कार्तिकेय पाठक टैगोर पब्लिक स्कूल (3)अंक । *अण्डर- 9 आयु वर्ग* पहला-रिधिशा खेल गाँव पब्लिक स्कूल (2.5)अंक, दूसरा- अनुप्रिया यादव (2) अंक, तीसरा- अनिकेत मिश्रा खेल गाँव पब्लिक स्कूल (2)अंक । *सीनियर महिला वर्ग* का पुरस्कार रुकैया सिद्धीकी को मिला । सभी शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी तरफ़ से बेहतर प्रदर्शन किया और आगामी शतरंज टूर्नामेंट में कुछ और अच्छा करने का प्रयास करेंगे ।


