Latest

भाजपाइयों ने मनाया देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीडगंज में महानगर उपाध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदरणीय श्री आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई है
ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सचित्र पर मिठाई खिलाते हुए उन्हें दीर्घायु एवं शतायु रहने की कामना के साथ बधाई दी
कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश केसरवानी जी ने किया जन्मदिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, अजय अग्रहरि ,रितेश केसरवानी ,मुकेश लारा, मनीष केसरवानी ,संस्कार सिन्हा ,राजेश शर्मा ,अजय कुमार अभिषेक सोनकर रवि जायसवाल कल्लू हाथी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button