भाजपा कार्यालय में शिक्षण संस्थाओं की हुई बैठक

30 नवम्बर को होगा विशाल शिक्षण संस्थान का सम्मेलन
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शिक्षण संस्थान की एक बैठक प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें शिक्षण संस्थान के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सोच थी कि पहली बार भारतीय जानता पार्टी ने शिक्षण संस्थाओं के जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा संयोजक मतदाताओं को जल्द से जल्द जोड़ने का कार्य करें।
इसी क्रम में क्षेत्रीय संयोजक संदीप सिंह ने बताया कि 30 नवम्बर को एक विशाल शिक्षण संस्थान का सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। जयन्त श्रीवास्तव जिला संयोजक शिक्षण संस्थान गंगापार ने अपने समस्त गंगापार के पाँचों विधानसभा के संयोजक एवं सह संयोजकों भवानी प्रसाद मिश्रा संयोजक, चन्द्र प्रकाश धर सह-संयोजक फाफामऊ, डॉ गिरिश कुमार पाण्डेय संयोजक, दिवाकर श्रीवास्तव सह संयोजक, सौरभ मिश्रा सह संयोजक फूलपुर, सर्वेश पाण्डेय संयोजक, सालिकराम तिवारी सह संयोजक हंडिया, शैलेश द्विवेदी संयोजक, रमाशंकर द्विवेदी सह संयोजक सोरांव, विजय कुमार तिवारी संयोजक राजेश कुमार मालवीया सह संयोजक प्रतापपुर, जिला सह संयोजक राजित राम मिश्रा, अवधेश कुमार द्विवेदी के साथ मिलकर अन्दावाँ चौराहे पर भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात जिला संयोजक जयन्त श्रीवास्तव प्रबन्धक मोती लाल नेहरू इण्टर कालेज जमुनीपुर ने सैकड़ों गाडि़यों के काफिले साथ प्रयागराज स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक में पहुंचे। जहां उनका स्वागत क्षेत्रीय सह संयोजक योगेन्द्र गुप्ता ने किया।



