Latest

मेला क्षेत्र में भूमि आवंटन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम की रेती पर माघ मेला बसाने के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से आरंभ होगी। इससे पहले ही भूमि के लिए आचार्यबाड़ा में साधु-संतों के बीच झगड़े शुरू हो गए हैं।

भूमि के लिए आचार्यबाड़ा में साधु-संतों के बीच झगड़े शुरू

दलदल और कटान में इस बार 50 बीघे से अधिक भूमि गंगा में विलीन

दलदल और कटान में इस बार 50 बीघे से अधिक भूमि गंगा में विलीन हो गई है, जबकि दो धड़ों में बंटे आचार्यबाड़ा के संतों ने अलग-अलग बैठकें कर भूमि सुविधाएं बढ़ाने के लिए मेला प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अब तक आचार्यबाड़ा को 78 बीघा भूमि आवंटित होती रही है, जबकि इस बार दोनों गुटों को मिलाकर तीन सौ बीघे भूमि का प्रस्ताव मेला प्रशासन को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button