Latest

नगर निगम कर रहा है 15 वें धन का दुरुपयोग- किरन जायसवाल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 15 वे वित्त आयोग के धन का भ्रष्टाचार के तहत दुरुपयोग की मंडल आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग ! प्रयागराज 7 दिसंबर सरकार द्वारा विकास् के लिये दिए गए 15 वे वित्त का धन का नगर निगम में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है इस संबंध मे वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने मंडल आयुक्त से 15 वित्त् की लिस्ट की निष्पक्ष जांच के लिये एस् आई टी गठन करने के लिए शासन को पत्र लिखने की मांग की है , पार्षद ने कहा कि 15 वे वित्त के धन का नगर निगम भ्रष्टाचार के तहत लगातार दुरुपयोग कर रहा है बनी हुई सड़कें दोबारा प्रावधान मे ली जा रही है और पकड़े जाने पर सड़क को खुदवाया जा रहा है है जो अपराध है और भाजपा सरकार की मंशा के विपरीत है जो कार्य जनहित में आवश्यक है उन्हें नहीं लिया जा रहा है सरकार द्वारा जारी 15 वे वित्त के धन का नगर निगम वर्कशॉप में भी गाड़ी मरम्मत के नाम पर भारी घोटाला किया जा रहा है इन सब की एसआईटी जांच कराए बिना निष्पक्ष जांच नामुमकिन है ।

Related Articles

Back to top button