संत समागम

माघ मेला प्रयाग गोष्ठी -राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का सम्यक निर्वहन करें

माघ मेला प्रयाग स्थित दण्डी बाड़ा में स्थित महन्त अखण्डानन्द तीर्थ जी महाराज के शिविर में आयोजित सन्तों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर यति सम्राट अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि समाज धर्म एवम् राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का सम्यक निर्वहन करे, इसके लिए सन्तों को अपने मतों एवम् मन्दिरों से निकलकर समाज के बीच जाकर का मार्गदर्शन करना चाहिए |

सन्तों ने पूरे माघ महीने में प्रयाग की पावन धरती पर रहकर जो तप, तपस्या एवम् साधना से शक्ति अर्जित की है, उसका उपयोग समाज एवम् राष्ट्र को सशक्त एवम् समृद्ध बनाने में करें |

सन्त गोष्ठी में अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज, अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी प्रबन्धन समिति के महामन्त्री स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज, कोषाध्यक्ष स्वामी शंकराश्रम जी महाराज, महन्त स्वामी राजेशाश्रम जी महाराज, जगद्गुरू स्वामी महेशाश्रम जी महाराज आदि ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया | गोष्ठी में बड़ी संख्या में सन्त, महन्त एवम् सनातन धर्मावलम्बी उपस्थित थे | गोष्ठी का संचालन स्वामी ब्रह्म स्वरूप जी महाराज ने किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button