दंडी स्वामी विमल देव आश्रम में पूरे माघ महीने धार्मिक अनुष्ठान
प्रयागराज। माघ मेला के दंडी स्वामी नगर स्थित मठ मछली बंदर मैं अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दंडी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज के शिविर में पूरे माघ मेले के दौरान कई अनुष्ठान और हवन किया जाता रहा है।

जगत कल्याण हेतु अनवरत हवन का कार्यक्रम चल रहा है आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है । आश्रम में निरंतर 1 माह तक लगातार महा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चलता है अभिषेक कार्यक्रम के पश्चात महा आरती का भी आयोजन किया जाता है।

संध्या में भजन कीर्तन के साथ रासलीला का भी आयोजन किया जाता है आश्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से और प्रांतों से कल्पवास यहां पर पूजा-पाठ कल्पवास कर रहे हैं श्रीमद् भागवत कथा का रसपान पूज्य मोरारी बापू के शिष्य लंकेश जी महाराज के द्वारा राम कथा 2 से 5 तक की जाती है जो निरंतर चल रही है बसंत पंचमी पर विशेष महाआरती का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त शिविर के भक्त गण एकत्रित होकर मां सरस्वती का वंदन पूजन करेंगे।




