भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कराया पटरी दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पटरी के दुकानदारों के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने नगर निगम के द्वारा लगाए गए वैष्णो देवी पार्क जीरो रोड के शिविर में पटरी के दुकानदार भाइयों का कराया रजिस्ट्रेशन इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पटरी के दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया उन्हें स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें ₹10000 का ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मसम्मान के साथ कमाने एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस अभियान को भाजपा कार्यकर्ता सरकार के सहयोग से समाज के अंदर रहने वाले हमारे गरीब भाई-बहनों को जीवन में खुशहाली लाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उपस्थित पटरी के दुकानदार भाइयों से कहा कि सरकार की तरफ से नगर निगम के द्वारा जो कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्हीं कैंपों में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं जिससे कि बिचौलिए आपके अधिकारों का हनन न कर सके और आपको आर्थिक हानि ना पहुंचा पाए और जो रजिस्ट्रेशन का चार्ज सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू किए गए हैं। बस उसी चार्ज को आप दे अन्य प्रकार का चार्ज अगर कोई लेता है तो उसकी शिकायत नगर आयुक्त एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे कि आप ठगी का शिकार ना होने पाए
इस अवसर पर श्री विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, विवेक त्रिपाठी ,बृजेश श्रीवास्तव, सत्या जायसवाल ,गौरी शंकर वर्मा ,उमा सिंह बघेल ,नितिन कुमार, संजय कुमार ,अमित केसरवानी एवं नगर निगम के कर्मचारी और पटरी के दुकानदार भाई उपस्थित रहे।




