Latest

गंदगी फैलाने वालों से श्रेष्ठ है गंदगी साफ करने वाले- भवानी सिंह

(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने सेवा बस्ती में सफाई करने वाले स्वच्छता के प्रहरीयों को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं अपने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के अंदर गंदगी फैलाने वालों से श्रेष्ठ होता है।

भाजपाइयों ने किया स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान

गंदगी को सफाई करने वाले और ऐसे श्रेष्ठ जनों को सम्मान देने का काम अगर किसी राजनैतिक दल ने किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी जिसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के अंदर अंतिम पायदान पर रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन में विकास हो इसके लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने स्वच्छता प्रभारियों को सम्मान देते हुए कहा कि भारत को स्वच्छ करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान का विजन साकार करने का गौरव आप को जाता है। इस अवसर पर वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा ,अजय अग्रहरि, संस्कार सिन्हा , श्याम प्रकाश पांडे एवं सैकड़ों स्वच्छता प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button