Latest

सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने पर जोर

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैैं। सूने घर, शादी-विवाह वाले घर शातिरों के निशाने पर हैैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आमजन से भी सहयोग लेगी। गांवों में गठित सुरक्षा समितियों के साथ इन दिनों थानावार बैठकें हो रही हैैं। थानेदार ही बैठक का आयोजन कर रहे हैं और सुरक्षा समितियों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए टिप्स दे रहे हैैं। बैठकों में प्रधानों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों, कोटेदारों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को भी बुलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों के दौरान गंगापार और यमुनापार के आधा दर्जन से ज्यादा थानों में इस तरह की बैठकें हो चुकी हैैं। बैठकों में सुरक्षा समितियों को सक्रिय करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान सुरक्षा समिति के सदस्यों से रात में सीटी, डोरी और डंडे लेकर सक्रिय रहने की अपील करेंगे। रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाकर गांव में चोरी व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए आगे आएंगे। इसके अलावा प्रधानगण चौकीदार, हल्के व बीट के सिपाही-दारोगा से समन्वय कर चोरी को रोकने के लिए कदम उठाएं।

Related Articles

Back to top button