गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पाजिटिव, हड़कंप
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बीवी पर हमला करने और दहेज उत्पीडऩ के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
उसे जेल भेजकर थाने के पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच कराई ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा दूर हो सके। घूरपुर के बुदावा गांव निवासी एक शख्स मोबाइल की रिपेयरिंग करता था।
उसने रसूलपुर करेली की रहने वाली नुसरत जहां उर्फ जान्हवी से 2011 में प्रेम विवाह कर लिया और फिर गुजरात जाकर रहने लगे। कुछ माह पहले नुसरत घर लौट आई और फिर अपने पति पर मारपीट व दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज कराया।
प्रभारी थानाध्यक्ष करेली सुनील सिंह का कहना है कि अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, युवक ने पुलिस से कहा कि नुसरत उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर उसने मुकदमा दर्ज करा दिया है।




