Latest

इविवि: बीए की कट ऑफ मेरिट जारी बीएससी बायो में 20 नवंबर से काउंसिलिंग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नए शैक्षिक सत्र में बीए में दाखिले के लिए गुरुवार को कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार, 17 नवंबर को सभी वर्ग के 186 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इसी दिन एसटी वर्ग के प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का आमंत्रित किया गया। 18 नवंबर को पांच बजे विषय आवंटित किया जाएगा। 19 नंवबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

प्रवेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार 18 नवंबर को सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक वालों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी दिन शैक्षिक अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। 18 नवंबर की काउंसिलिंग के लिए विषय आवंटन 19 को एवं 20 नंवबर को फीस जमा होगा।
बीएससी बायो के लिए 20 नंवबर से काउंसिलिंग होगी। इस दिन सभी वर्ग के 172 या इससे अधिक अंक पाने वालों की काउंसिलिंग होगी। पोर्टल पर दस्तावेज इसी दिन अपलोड किए जाएंगे। 21 नवंबर को सीट आवंटन एवं इसी दिन फीस भी जमा किए जाएंगे। बीएससी मैथ में दाखिले के नई कट ऑफ जारी कर दी गई है। 17 नवंबर को सभी वर्ग के 176 या इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस के 160 या इससे अधिक अंक वाले छात्रों की काउंसिलिंग होगी। इसी दिन एसटी के सभी को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button