Latest

दो दिनों तक न लगेगी झाड़ू, न उठेगा कूड़ा रविवार और सोमवार को सफाईकर्मियों का अवकाश

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दीपों के पर्व दीपावली के बाद दो दिन शहर में न कहीं झाड़ू लगेगी और न ही कूड़ा उठेगा। इससे सड़कें, गलिया और मोहल्ले गंदगी से बजबजाएंगे। कूड़े न उठने से जगह-जगह बदबू भी फैल सकती है, जिससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाएगा।
दीपावली के कारण नगर निगम के सभी कर्मचारियों की तीन दिन छुट्टी है। शनिवार को दीपावली, रविवार को सार्वजनिक अवकाश के साथ परीवा और सोमवार को भैयादूज का अवकाश है। हालांकि, दीपावली के कारण शनिवार को सफाईकर्मियों की छुट्टी स्थगित कर दी गई। लिहाजा, शहर में झाड़ू लगने के साथ कूड़ा भी उठा।
रविवार और सोमवार को सफाईकर्मियों के भी अवकाश पर रहने की वजह से शहर में कहीं झाड़ू नहीं लगेगी। चाहे वह सिविल लाइंस, अशोक नगर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, ममफोर्डगंज जैसा पॉश इलाका हो अथवा अटाला, अल्लापुर, दारागंज, दरियाबाद, सदियापुर, शाहगंज, नीमसराय जैसे सघन इलाके। कटरा, चौक, जानसेगंज, मुंडेरा, सुलेमसराय, मु_ीगंज, बहादुरगंज, शाहगंज, कोठा पारचा, बलुआघाट, खुल्दाबाद, रोशनबाग जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में भी सफाई नहीं होगी।
शहर में प्रतिदिन करीब पांच सौ टन कूड़ा निकलता है। दो दिन झाड़ू न लगने और कूड़ा न उठने से लगभग एक हजार टन कूड़ा शहर की हर गली, सड़क और मोहल्लों में फैल जाएगा। गंदगी के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा। सफाई व्यवस्था से जुड़े अफसरों का कहना है कि शनिवार को काम करने के एवज में स्थायी सफाईकर्मियों को बुधवार को छुट्टी दी जाएगी। हालांकि, करीब 400 सौ संविदा और 1800 आउटसोर्सिग कर्मियों का अवकाश नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button