Latest

डीआईजी एसएसपी जनसुनवाई करने के बाद थानो का किया निरीक्षण

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शनिवार को थाना समाधान दिवस थाना मांडा समेत जिले के सभी थानों पर लगाया गया। जहां लोगों ने अपनी समस्यों को अधिकारियों के समक्ष रखा।आज माण्डा परिसर में थाना दिवस में जनपद प्रयागराज के डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पहुंचे।और आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना । साथ ही त्वरित समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश दिए। जनसमस्याओ को सुनने के बाद डीआईजी थाने का निरीक्षण किये । इस दौरान उन्होंने महिला हेल्पडेस्क समेत रिकार्ड कार्यलायो का भी बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण करते हुई अभिलेखो की भी जाँच की। और प्र.नि.अवन कुमार दीक्षित व अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद डीआईजी एसएसपी एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित के साथ थाना मेजा पहुँचे । उन्होंने महिला हेल्पडेस्क तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा बनवाये गये पक्षियों की घर व साफ सफाई ब्यवस्था की जाँच और सराहना किया। इस मौके पर चौ०प्र०जेवनिया आशीष चौबे,मेजारोड पंकज त्रिपाठी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button