Latest

प्रवक्ता यूनानी के 55 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों की प्रवक्ता भर्ती के 55 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। प्रवक्ता इल्मुल अदबिया 2018-19, प्रवक्ता तहफ्फुजी व समाजी तिब, प्रवक्ता इल्मुल सैदला और प्रवक्ता निस्वां व कबालात 2019-20 के पदों पर सीधी भर्ती के 55 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन पत्र निरस्त करने के कारण के साथ अनुक्रमांक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 1 व 2 जुलाई को आयोग में होना है। जिन कारणों से आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं उनमें सबसे प्रमुख मानक के अनुरूप दक्षता प्राप्तांक प्रतिशत से कम प्राप्तांक होना है। इसके अलावा साक्षात्कार के लिए नियत दक्षता प्राप्तांक प्रतिशत से कम प्राप्तांक प्रतिशत और स्नातकोत्तर अर्हता धारित न करना और दावों के समर्थन में कोई अभिलेख संलग्न करना भी है।

Related Articles

Back to top button