Latest

भारत विकास परिषद “कृष्णा शाखा” का दायित्व ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज भारत विकास परिषद “कृष्णा शाखा” का दायित्व ग्रहण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री( भारत विकास परिषद) सुदीप टंडन जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन मोनिका जायसवाल कर रहा। पूर्व अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने स्वागत संभाषण द्वारा आए हुए समस्त अतिथि वृंद का स्वागत किया। समस्त अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। पूजा अग्रवाल ने गणेश वंदना एवं नेहा सिंह तथा मधु श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रांतीय महासचिव निशा जायसवाल जी ने नवनिर्वाचित दायित्व धारियों, अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल राठौर, सचिव शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष निशा जायसवाल एवं महिला संयोजिका हेमा अग्रवाल तथा नए सदस्यों को शपथ दिलाई। मोनिका जायसवाल ने नवनिर्वाचित दायित्व धारियों का स्वागत किया। सारिका अग्रवाल राठौर ने 2 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। पर्यावरण सुरक्षित रहे इस उद्देश्य से वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया एवं “शिक्षा दान- महादान “इन पंक्तियों की सार्थकता सिद्ध करते हुए बच्चों को स्टेशनरी कॉपी-किताबें एवं वस्त्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि पंकज जायसवाल ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में कृष्णा शाखा इसी प्रकार सेवा कार्य करते हुए ऊंचाइयों पर पहुंचे। राष्ट्रीय मंत्री सुदीप टंडन जी ने अपने वक्तव्य में आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रयाग प्रांत की जितनी भी शाखाएं हैं उनमें से किसी शाखा( कृष्णा शाखा) के दायित्व ग्रहण समारोह में पहली बार शामिल हुआ हूं। आप सभी भारत विकास परिषद का नाम ऊंचा करें, यही अभिलाषा है। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम करैल जी ने भी सभी नए दायित्व धारियों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया । धन्यवाद ज्ञापन शालिनी गुप्ता ने किया। संचालन का गुरुतर कार्यभार सलोनी अग्रवाल ने संभाला।

Related Articles

Back to top button