Latest
यमुना घाट पर स्नान के लिए जुटे लोग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मान्यता है कि यम द्वितीया पर यमुना स्नान करके बहन भाई की बलाएं लेती हैं। तब भाई को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। इसी कारण यमुना स्नान घाटों पर भोर से स्नानार्थियों की भीड़ जुटने लगी। बलुआघाट, गऊघाट, ककरहा घाट व सरस्वती घाट पर स्नान-दान का सिलसिला देर तक चलता रहा। सोमवार की सुबह 9.13 बजे द्वितीया तिथि लगी थी। जबकि दोपहर 12.49 से 2.20 की कुंभ की स्थिर लग्न थी। अधिकतर बहनों ने स्थिर लग्न में भाई की बलाएं ली।


