चातुर्मास व्रत समापन के अवसर पर आज से होगा नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

कथा शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज जी के मुखारविंद से होगी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री नागेश्वर महादेव मंदिर श्री दंडी स्वामी आश्रम अरैल में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है संस्था के संस्थापक एवं अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम ने बताया कि वर्षपर्यंत कोरोना रूपी महामारी से व्यथित सनातन धर्मी समाज के जीवन में वैदिक ऊर्जा का संचार हो और सभी जनमानस का कल्याण हो इसी के निमित्त श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मनुष्यों को इस प्रकार की विनाशक महामारियों से मुक्ति मिले इसके लिए शास्त्रों में सत्संग ही उत्तम साधन माना गया है। भगवान शिव ने माता सती को रामकथा सुनाते हुए बताया कि ‘बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिनु सुलभ न सोई’। सत्संग के माध्यम से ही ईश्वर और जीव का भेद एवं भक्ति प्राप्त की जा सकती है। श्री रामकथा 11 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन सायंकाल 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी। कथा शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज जी द्वारा सुनाई जायेगी।



