Latest

भारतीय संस्कृति एवं आस्था को समर्पित दीप मालाओं का उत्सव दीपोत्सव

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत

सरकार द्वारा केन्द्र के प्रेक्षागृह में भारतीय संस्कृति एवं आस्था को समर्पित दीप मालाओं का उत्सव दीपोत्सव का आयोजन दीपावली पर्व की पूर्व सन्ध्या पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्न में विघ्नविनायक श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना केन्द्र निदेशक श्री इन्द्रजीत ग्रोवर द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ की गयी। उसके पश्चात् सांस्कृतिक
समरूपता के अन्तर्गत कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के पहले पायदान पर स्थानीय युवा गायिका श्वेता केसरवानी द्वारा गणेश वन्दना घर में पधारो गजानन्द जी. मेरे घर में पधारों उसके पश्चात् टी.डी.सी. गुप प्रयागराज के बाल कलाकारों
द्वारा देवाश्री गणेशा गीत पर खुबसूरत भाय नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के तीसरे पायदान पर मास्टर प्रियांशु द्वारा ढोलक वादन की मान मोहक प्रस्तुति दी गयी, वही बाल कलाकार प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया
गया। साथ ही बाल कलाकार स्नेहा पाण्डेय द्वारा कथक पर आधारित थुमरी रंगी साठी गुलाबी धुनारियां रे, की प्रस्तुति दी गयी। साथ ही बाल कलाकार असित
साई द्वारा सिन्यसाइजर पर अपनी उगलियों को फेरते हुए अनेकों धुन सुनाई गयी। वहीं सुजाता केसरी एवं दल के द्वारा लोक नृत्य डेढिया की प्रस्तुति दी
गयी। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

Related Articles

Back to top button