हैण्डलूम हैंण्डीक्राफ्ट सस्ता बाजार महासेल में उचित मूल्य पर बिक रहे हैं सामान

( राजेश सोनकर )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट खादी शिल्पकारी प्रदर्शनी झूंसी के तत्वावधान में आयोजित महासेल सस्ता बाजार में विभिन्न प्रान्तों से आये शिल्पकारों के बने सामान लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। सचिव व आयोजक सरफराज खान उर्फ मुन्ना भाई के अनुसार झूंसी स्थित मेला ग्राउण्ड एडीए कालोनी शकुन्तला हास्पिटल के निकट त्रिवेणी पुरम झूंसी में चल रही दस दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के कोने-कोने से आये दुकानदारों कानपुर के कमल तिवारी जिनका खिलौनों का सुंदर स्टाल लगा है व आजमगढ़ के कोटा साड़ी व्यापारी शमशेर,रमेश कुमार, दिनेश की खास महिलाओं के लिए लैगी,ऊनी स्वेटर,कुर्ती,प्लाजो,मोहन लाल के कड़े, चूड़ी ज्वैलरी,और भदोही जिले से शिल्पकारी प्रदर्शनी में दुकान लगाये इरशाद अहमद की कालीन लोगों के मुख्य आकर्षण हैं। जो कि प्रदर्शनी में खरीदारी करने आये ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान दिया गया है रिजवान भाई के मिक्की माउस झूले व बैटरी रिमोट संचालित कार पर सवार होकर बच्चे खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उक्त प्रदर्शनी का एकमात्र उद्देश्य है लोगों को आत्म निर्भर बनाना।



