Latest

डेढ़ माह से कम का समय बचा है ऐसे में माघ मेला की तैयारी एक चुनौती

 

( अनुराग शुक्ला )
माघ मेला 2021 शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है।अब डेढ़ माह से कम का समय बचा है। ऐसे में माघ मेला की तैयारी एक चुनौती बन गई है। छठ पूजा के बाद इस कार्य में तेजी लाई जाएगी। एक तौर पर युद्धस्तर पर कार्य होगा। चकर्ड प्लेटें, पॉल्टून पुल, बिजली, पानी के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए अफसरों व कर्मचारियों ने भागदौड़ भी तेज कर दी है।
माघ मेला का आयाेजन जब भी होता है, उसके तीन माह पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। टेंडर आदि की प्रक्रिया निपटा ली जाती थी। जिस कारण नवंबर समाप्त होते-होते करीब-करीब आधा काम हो जाता था, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई, जिस कारण अभी तक माघ मेला का कार्य पूरी तौर पर शुरू नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button