देश का सबसे काला दिन कांग्रेस शासन काल रहा-विभवनाथ भारत

25 जून 1975 के विरोध पर भाजपाईयों ने मनाया काला दिवस
लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र देव पांडेय, गया प्रसाद केसरवानी, हरीराम पांडेय के घरों में जाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कुछ समय ऐसा भी वक्त देश मे था सरकार के खिलाफ बोलने पर पूर्व की काग्रेंस सरकारे विपक्षियों और आमनागरिको को जेलो मे ठूस-ठूस कर भर देती थी। सरकार के सुर मे सुर मिलाने को प्रताड़ित करते थे। नियम-कानून सभी ध्वस्त रहे। केवल काग्रेस सरकार का आदेश ही प्रशासनिक अधिकारियो के लिए संविधान था, विकास ठप्प पडा़ था चारोतरफ लूट-घोटले चरम पर थे ऐसी वक्त था आज सब कुछ याद कर रौगटें खडे़ हो जाते है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ ने 25 जून 1975 जैसे इमरजेन्सी के दिनो के विरोध पर शुक्रवार को काला दिवस मनाकर इमरजेन्सी के वक्त यातनाऐं झेलने वाले लोकतंत्र सेनानी भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र देव पांडेय के आवास अलोपीबाग, गया प्रसाद केसरवानी आवास भारत नगर नारीबारी व हरिराम पाण्डेय आवास ऊरूवा मंडल पर जाकर जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कार्यकर्ताओं संग माल्यापर्ण करते हुए अंगवस्त्र,प्रतीक चिह्न व बुके भेंटकर सम्मानित किया। वही साईकास पाम का पौधा देकर स्वस्थ्य हरा-भरा पर्यावरण रखने का सन्देश भी दिया।सायं 4 बजे वर्चुअल गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने कहा यह दिन देश का सबसे कलंकित दिन रहा जिससे देश कभी नही भूलेगा।, विधायक कोरांव राजमणि कोल ने भी कहा कि आज लोकतंत्र के हत्यारे काग्रेसी सरकार के लोग मोदी सरकार से सीख ले देश कैसे चलता है और विकास कैसे होता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने करते हुए लोकतंत्र सेनानियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेश शुक्ला,जिला सह-संयोजक संतोष त्रिपाठी,जय सिंह पटेल,विजय शंकर शुक्ल,विक्रमादित्य मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,प्रकाश शुक्ल प्रचंड सुभाष सिंह पटेल,मनोज गुप्ता आदि रहे। साकेंतिक रूप से कार्यकर्ताओ ने काला मास्क लगाकर काला दिवस मनाया।



