गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

इलाहाबाद। इलाहाबाद से लखनऊ जा रही 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस इलाहाबाद से चली जो अतरामपुर में जाकर खड़ी हो गई।
ट्रेन घण्टों खड़ी रही जिससे यात्रियों का बुरा हाल हो गया। ज्ञात हो गंगा गोमती इलाहाबाद से लखनऊ जाने वाली एक विशेष ट्रेन है जिससे इलाहाबाद के प्रतापगढ़ के और रायबरेली के लोग लखनऊ में नौकरी करने जाते हैं ।
इस ट्रेन से लखनऊ लगभग हजारों लोग अपने रोजगार और नौकरी पेशा के लिए इस ट्रेन का अप डाउन में उपयोग करते हैं।

आज अचानक सुबह 8:30 पर अतरामपुर में इसका इंजन फेल हो जाने के कारण अतरामपुर स्टेशन पर खड़ी हो गई जिससे यात्री परेशान हो गए और वह इधर-उधर फोन कर कर ट्रेन के बारे में पूछताछ करने लगे अतरामपुर स्टेशन से यात्री स्टेशन मास्टर द्वारा दूसरी इंजन का इंतजाम किया गया जो इंजन रामपुर पहुंचने का यात्रियों द्वारा इंतजार किया जा रहा है दूसरा इंजन 9:55 पर रामपुर स्टेशन पहुंचा तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।





