Latest
महर्षि कश्यप मुनि जी की जयंती वैश्य सभा एवं सर्व वैश्य एकता समिति ने मनाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज महर्षि कश्यप मुनि जी की जयंती राजापुर में उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा एवं सर्व वैश्य एकता समिति के तत्वधान में मनाई गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित केसरवानी कानपुर से आए। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप मुनि सभी वैश्य समुदाय के गोत्र गोत्रचार्य हैं । जब इस सृष्टि में सभी लोगों का गोत्र था और जिनके गोत्र नहीं थे उनको महर्षि कश्यप मुनि जी ने अपना गोत्र दिया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रमिल केसरवानी ने कहा कि महर्षि कश्यप मुनि ब्रह्माजी के मानस पुत्र हैं । और आपने सृष्टि की रचना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया । जयंती में अभिलाष केसरवानी कुलदीप चौरसिया शलभ पांडे भैया लाल गुप्ता सुमित केसरवानी कुलदीप केसरवानी हर्षित केसरवानी उपस्थित रहे




