Latest

भाजपा का जन्म त्याग की पृष्ठभूमि पर हुआ, सत्ता के लिए सिद्धांतों से समझौता नही-गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा सिविल लाइन मंडल के द्वारा आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ रॉयल गार्डन सिविल लाइन में किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा का इतिहास एवं विकास पर विचार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का जन्म त्याग की पृष्ठभूमि पर हुआ है जिसने कभी भी अपने सिद्धांतों के एवं विचारों के साथ समझौता नहीं किया जबकि अन्य दलों का जन्म सत्ता प्राप्ति के लिए एवं अपना निजी स्वार्थ साधने के लिए हुआ है वहीं भाजपा का इतिहास त्याग एवं बलिदान से भरा पड़ा है जिसका साक्षात उदाहरण है डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के द्वारा कांग्रेस के सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए सत्ता का ठोकर मारना एवं माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा जनता पार्टी कि सरकार को छोड़कर सत्ता को ठोकर मारते हुए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करना इसलिए हम सब सीना ठोक कर कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों एवं सिद्धांतों के लिए सत्ता को ठोकर मारने वाली पार्टी है । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय श्रीवास्तव जी ने की

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से देवेश सिंह डॉक्टर शैलेश पांडे, डॉक्टर एलएस ओझा, अशोक चौधरी ,राजेश केसरवानी ,शैलतनया श्रीवास्तव, भोलानाथ तिवारी ,संजय गुप्ता पार्षद पवन श्रीवास्तव ,हमीदा बानो ,पुष्पा कुशवाहा, विजयलक्ष्मी , ,रामानुज शुक्ला, भोलानाथ तिवारी, अभिषेक सोनकर आदि मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button