प्रदेश

अशरफ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । योगी पार्ट-टू में भी भूमाफियाओं की शामत आ गयी है। माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ की लगभग 150 बीघे से ज्यादा की अवैध प्लाटिंग पर रविवार को पीडीए का बुल्डोजर चला। प्रयागराज-कौशाम्बी बार्डर पर रावतपुर गांव में स्थित अशरफ की इस जमीन पर अतुल द्विवेदी नाम का व्यक्ति प्लाटिंग कर रहा था। बिना पीडीए के लेआउट पास कराए ही प्लाटिंग की जा रही थी। इसीलिए पीडीए द्वारा कारवाई की गयी है।

Related Articles

Back to top button