नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर दो गुटों में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई।

भाजपा के घोषित उपाध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के ही दीपू जायसवाल नामांकन करने जा रहे थे।
पार्टी में इस बगावत को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर दो गुटों में गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। भाजपा के घोषित उपाध्यक्ष प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह के खिलाफ पार्टी के ही दीपू जायसवाल नामांकन करने जा रहे थे। पार्टी में इस बगावत को लेकर हंगामा शुरू हो गया। नगर आयुक्त कार्यालय के सामने दीपू जायसवाल के साथ मारपीट शुरू हो गई। भाजपा पार्षद दल की सचेतक किरण जायसवाल समेत तमाम लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की। नगर निगम में पहले से तैनात पुलिस ने बीच बचाव किया। तो हंगामा और मारपीट थमी। मारपीट में कार्यकारिणी सदस्य दीपू जायसवाल घायल हुए हैं। हंगामे के बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता सदन से बाहर चली गई।




