शौच को निकली विवाहिता से दुष्कर्म, विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर टायलेट गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने जुबान खोलने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीडि़ता ने इस मामले में आरोपी मोनू भारतीया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाहिता का आरोप है कि 14 नवंबर को वह दीपावली के त्योहार को लेकर सुबह जल्दी उठ गई थी। घर के बाहर बने शौचालय में भोर में शौच करने गई थी। वहां पर पहले से ही घात लगाकर बैठे मोनू भारतीया निवासी सेहुआडीह ने जान से मारने की धमकी देते उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया तो पति व उसकी सास भागकर मौके पर पहुंचे। मोनू उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। विवाहिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उधर, पीडि़ता ने जान-माल की रक्षा की भी गुहार लगाई है।
इनसेट….
छेडख़ानी के आरोप में मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में 16 नवंबर को एक विवाहिता से छेडख़ानी के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ एवं एससीएसटी एक्ट के तहत एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि 16 नवंबर को उसका पति कही निमंत्रण में गया था। रात्रि लगभग 11 बजे गांव के मोहम्मद कप्तान ने घर पहुंचकर दरवाजे की कुंडी खटखटाई। निमंत्रण में गए पति के आने की बात सोचकर उसने दरवाजा खोला तो देखा मोहम्मद कप्तान खड़ा था। उसे देख डर के मारे घर के अंदर भागी तो मोहम्मद कप्तान हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग इक_ा हो गए। मोहम्मद कप्तान व अन्य ने उसको जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। विवाहिता की तहरीर पर बहरिया थाने में गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।




