… न हों वीआईपी ट्रेनों के इलेक्ट्रिक इंजन, महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड का किया निरीक्षण
… न हों वीआईपी ट्रेनों के इलेक्ट्रिक इंजन
रेल संरक्षा व कोहरे से संबंधित अनुरक्षण गतिविधियों की जांच
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव ट्रिप शेड का निरीक्षण किया। जून 1984 में स्थापित इस ट्रिप शेड का इस्तेमाल राजधानी, श्रमशक्ति, शिवगंगा, महाबोधि, जीटी एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस सहित 23 महत्वपूर्ण ट्रेनों में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रिक इंजनों की ट्रिप और अन्य मामूली रखरखाव के लिए प्रयोग किया जाता है। दैनिक आधार पर इस ट्रिप शेड में औसतन 19 कोचिंग लोकोमोटिव का अनुरक्षण होता है।
महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने लोकोमोटिव की सफाई व्यवस्था की जांच की। नम मौसम की स्थिति के दौरान व्हील स्लिप से बचने के लिए उन्होंने सैंडिंग गियर के कामकाज का निरीक्षण किया। साथ ही लोकोमोटिव के लिए रेत की आपूर्ति और भरने की व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने ट्रिप शेड में किए जा रहे नवीकरण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही नई दिल्ली ट्रिप शेड में कर्मचारियों की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को ट्रिप शेड के कर्मचारियों के लिए चाय व कॉफी मशीन लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उमरे के आगरा मंडल के सीनियर डीईई (ऑपरेशन) आफताब अहमद और दिल्ली डिवीजन के सीनियर डीईई (ऑपरेशन) रचित खन्ना सहित शेड के तकनीकी पर्यवेक्षकों और कर्मचारी उपस्थित थे।




