Latest

समाजवादी सिद्धांत पर आजीवन समर्पित रहने वाले मददगार रिज़वी का देहान्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ समाजवादी नेता मददगार रिज़वी का आज हृदयघात से निधन हो गया।सिविल लाईन्स स्थित रिज़वी प्लाज़ा के मालिक मददगार रिज़वी काफी दिनो से बीमार थे ।

आज भोर मे उनकी साँसे थम गईं।समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ मददगार रिज़वी को २०१५ मे तत्कालीन मुख्यमंत्री अखीलेश यादव व मुलायम सिंह द्वारा समाजवादी प्रबुद्ध सभा के कार्यक्रम मे समाजवाद की मूलधारणा समता सामाजिक स्वामित्व व लोकतंत्र की मज़बूती, गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर, नौजवानो के हितों के लिए अपने पूरे जीवन को समर्पित कर देने पर सम्मानित किया गया था।

समाजवादी पार्टी की ओर से दिवंगत सपा नेता मददगार रिज़वी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन पूर्व नगर अध्यक्ष मुश्ताक़ काज़मी,ज़फर नक़वी,मशहद अली खाँ,मो०ज़ैद ऐडवोकेट,रवीन्द्र यादव ऐडवोकेट शाहिद प्रधान सै०मो०अस्करी आदि ने उनके आवास पर जाकर परिजनो को ढ़ाढस बंधाते हुए शोक प्रकट किया।मददगार रिज़वी का पार्थिव शरीर उनके आबाई क़ब्रिस्तान कौशाम्बी के माखुपूर मे सुपुर्देखाक किया गया।

Related Articles

Back to top button